टेक्नोलॉजी के बारे में कुछ अद्भुत तथ्य | Some Amazing Facts About Technology

टेक्नोलॉजी ने हमारे हाथों में शानदार उपकरण और संसाधन दिए हैं, जिससे हमारा जीवन और भी सुविधाजनक हो गया है, लेकिन तकनीकी उन्नति की यात्रा असाधारण से कम नहीं है। इसलिए आइए यह आर्टिकल के माध्यम से हम टेक्नोलॉजी से जुड़ी अभूतपूर्व आविष्कारों से लेकर तकनीकी क्षेत्र के आश्चर्यजनक तथ्यों के बारे में जानते हैं जो आपको आश्चर्यचकित कर देगा।

टेक्नोलॉजी के बारे में कुछ अद्भुत तथ्य | Some Amazing Facts About Technology


  1. टेक्नोलॉजी शब्द 17वीं शताब्दी की शुरुआत में सामने आया, जिसका अर्थ है Systematic Treatment(व्यवस्थित उपचार)।
  2. इलेक्ट्रॉनिक मेल (ईमेल) वर्ल्ड वाइड वेब (www) के जन्म से पहले से ही मौजूद था।
  3. पहला ईमेल 1971 में रे टॉमलिंसन द्वारा भेजा गया था। यह दो कंप्यूटरों के बीच भेजा गया था जो एक दूसरे के बगल में ही था।
  4. सबसे पहला स्पैम ईमेल 1978 में भेजा गया था। यह ARPANET पर 393 लोगों को भेजा गया था, जो एक नया कंप्यूटर बेचने के लिए विज्ञापन कर रहे थे।
  5. 1983 में, दुनिया का पहला व्यावसायिक रूप से उपलब्ध मोबाइल फोन, मोटोरोला डायनाटैक 8000X को पेश किया गया था और इसका वजन 2.2 पाउंड था।
  6. 1983 में, दुनिया का सबसे पहला पोर्टेबल सेल फोन, मोटोरोला डायनाटैक 8000X थी जिसकी कीमत 3,995 डॉलर थी।
  7. मोटोरोला के इंजीनियर मार्टिन कूपर ने 1973 में कमर्शियल सेल फोन से पहला फोन कॉल किया था।
  8. 1992 में IBM ने Simon नाम का एक पहला स्मार्टफोन पेश किया था, और इसमें ईमेल, टचस्क्रीन और कैलेंडर जैसी फीचर्स थी।
  9. औसत व्यक्ति दिन में लगभग 150 बार अपना स्मार्टफोन अनलॉक करता है।
  10. औसत व्यक्ति प्रतिदिन 4 घंटे से अधिक समय अपने मोबाइल डिवाइस पर बिताता है।
  11. 91% लोग पूरा दिन अपने मोबाइल को सिर्फ इतनी दूर रखते हैं कि उनका हाथ मोबाइल फोन तक पहुंच जाएं।
  12. औसत व्यक्ति अपने जीवन के लगभग 6 वर्ष और 8 महीने स्मार्टफोन का उपयोग करते हुए बिताता है।
  13. सामान्य तौर पर, लोग कागज की तुलना में एक स्क्रीन से 10% धीमी गति से पढ़ते हैं।
  14. 2007 में जारी तोशिबा G500 पहला मोबाइल फ़ोन था जिसमें बिल्ट-इन फिंगरप्रिंट स्कैनर था।
  15. फिंगरप्रिंट स्कैनर वाला पहला स्मार्टफोन Motorola Atrix  4G था, जो यह 2011 में आया था।
  16. दुनिया का सबसे पहला इन-बिल्ट कैमरा वाला स्मार्टफोन Kyocera VP-210 था, जो 1999 में जारी किया गया था।
  17. बिल्ट-इन GPS वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन नोकिया 6110 था, जो 1999 में जारी किया गया था।
  18. नोकिया ने मोबाइल फोन बेचने से पहले टॉयलेट पेपर, टायर, कंप्यूटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स जैसी कई अन्य चीजें बनाई।
  19. अब तक दुनिया में सबसे ज्यादा Nokia 1100 मोबाइल बिका है, इसके 25 करोड़ से भी ज्यादा सेट लोगों द्वारा खरीदे गये थे।
  20. दुनिया का पहला 4G स्मार्टफोन HTC Evo 4G था, जो 2010 में जारी किया गया था।
  21. पूरी दुनिया में लोगों के पास शौचालय से भी ज्यादा मोबाइल फोन हैं।
  22. पहला कंप्यूटर माउस लकड़ी का बना हुआ था।
  23. दुनिया के पहले कंप्यूटर माउस का आविष्कार डगलस एंजेलबार्ट ने 1964 में किया था और यह लकड़ी से बना था।
  24. 1996 में माइक्रोसॉफ्ट ने स्क्रॉल व्हील वाला पहला कंप्यूटर माउस पेश किया गया था।
  25. कंप्यूटर समस्या के लिए "बग" शब्द की शुरुआत तब हुई जब एक कीट (Moth) के कारण प्रारंभिक कंप्यूटर खराब हो गया।
  26. दुनिया का पहला कंप्यूटर वायरस 1983 में बनाया गया था, जो इसे 'एल्क क्लोनर' कहा गया था।
  27. 1992 में माइक्रोसॉफ्ट विंडोज़ के लिए पहला कंप्यूटर वायरस 'WinVer 1.4' जारी किया गया।
  28. पहले बिल गेट्स विंडोज़ का नाम 'इंटरफ़ेस मैनेजर' रखना चाहते थे, लेकिन कुछ ही समय बाद 'विंडोज़' नाम अधिक लोकप्रिय हो गया।
  29. दुनिया का पहला कंप्यूटर वायरस जिसको पैसे चुराने के लिए बनाया गया था, जिसे "Zeus" कहा गया। यह 2007 में सामने आया और इसने लाखों कंप्यूटरों को संक्रमित कर दिया।
  30. इंटरनेट पर फैलने वाला पहला कंप्यूटर वायरस, जिसे 'ILOVEYOU' कहा गया, इसने वर्ष 2000 में लाखों कंप्यूटरों को संक्रमित किया।
  31. आपको यह जानकर हैरानी होगी कि 5 करोड़ लोगों तक पहुंचने में रेडियो को 38 साल लगे ,TV को 13 साल और इंटरनेट को सिर्फ 4 साल लगे।
  32. ईमेल के माध्यम से फैलने वाला पहला कंप्यूटर वायरस “मॉरिस वर्म” ने 1988 में हजारों कंप्यूटरों को संक्रमित किया था।
  33. 1986 में, "ब्रेन" नामक पहला कंप्यूटर वायरस MS-DOS ऑपरेटिंग सिस्टम को संक्रमित करता था।
  34. पहले एप्पल मैकिन्टोश कंप्यूटर में केवल 128 KB (किलोबाइट) रैम थी।
  35. दुनिया के पहले कंप्यूटर ENIAC का वजन 27 टन था और यह 1,800 वर्ग फीट जगह में फैला था।
  36. 1981 में आया IBM 5150, जिसे सबसे पहला पर्सनल कंप्यूटर माना जाता है।
  37. दुनिया का पहला लैपटॉप कंप्यूटर जिसे Osborne 1 कहा जाता था, जो 1981 में आया। और इसका वजन 24 पाउंड था।
  38. चंद्रमा पर उतरने के दौरान Apple के iPhone में NASA के द्वारा उपयोग किए गए कंप्यूटरों से अधिक कंप्यूटिंग शक्ति होती है।
  39. एडा लवलेस नाम की एक महिला दुनिया की पहली कंप्यूटर प्रोग्रामर थी। उन्होंने 1840 के दशक में चार्ल्स बैबेज के एनालिटिकल इंजन के लिए एल्गोरिदम लिखी।
  40. Edward E. Zajac ने 1962 में "हमिंगबर्ड" नामक पहला कंप्यूटर एनीमेशन बनाया।
  41. ग्राफिकल यूजर इंटरफेस वाला पहला कंप्यूटर ज़ेरॉक्स ऑल्टो था, जिसे 1973 में बनाया गया था।
  42. अब तक का सबसे महंगा कंप्यूटर IBM Sequoia की लागत लगभग 100 मिलियन डॉलर थी।
  43. 2000 में, इंटेल दुनिया का पहला 1-गीगाहर्ट्ज़ प्रोसेसर लेकर आया, जिसे पेंटियम III कहा गया।
  44. दुनिया का पहला टचस्क्रीन टैबलेट कंप्यूटर ग्रिडपैड था, जिसे 1989 में पेश किया गया था।
  45. कंप्यूटर और मोबाइल स्क्रीन पर दिखने वाले विसुअल या दृश्य केवल तीन रंगों (लाल, हरा, नीला) से मिलकर ही बनता है।
  46. दुनिया का पहला कंप्यूटर प्रिंटर IBM 3800 था, जो 1100 लाइन प्रति मिनट की गति से प्रिंट कर सकता था।
  47. दुनिया का पहला कंप्यूटर मॉडेम Bell 101 है जो 300 बिट प्रति सेकंड की गति से डेटा भेज सकता था।
  48. 1959 में, IBM 7090 वैक्यूम ट्यूब के बजाय ट्रांजिस्टर का उपयोग करने वाला पहला कंप्यूटर बन गया।
  49. QWERTY लेआउट कीबोर्ड को टाइपिंग की गति को धीमा करने के लिए डिज़ाइन किया गया था, क्योंकि, जब टाइपराइटर का इस्तेमाल शुरू हुआ, तो बहुत तेज़ी से टाइप करने पर Keys जाम हो जाती थी।
  50. QWERTY कीबोर्ड पर 'Typewriter' सबसे लंबा शब्द है जिसे आप अपने कीबोर्ड पर केवल एक पंक्ति का उपयोग करके टाइप कर सकते हैं।
  51. एक औसत व्यक्ति कंप्यूटर का उपयोग करते समय एक मिनट में 7 बार पलकें झपकाता है, जबकि एक नॉर्मल व्यक्ति 1 मिनट में 20 बार पलकों को झपकाता हैं।
  52. दुनिया की सबसे तेज़ इंटरनेट स्पीड 178 टेराबिट्स प्रति सेकंड दर्ज की गई, जिससे आप एक सेकंड में पूरी नेटफ्लिक्स लाइब्रेरी डाउनलोड कर सकते हैं।
  53. औसत अमेरिकी परिवार में 10 से अधिक कनेक्टेड डिवाइस होते हैं, जिनमें स्मार्टफोन, टैबलेट और स्मार्ट होम डिवाइस शामिल है।
  54. पहला YouTube वीडियो 23 अप्रैल 2005 को अपलोड किया गया था, जिसका टाइटल था "Me at the zoo" और इसमें Co-Founder जावेद करीम भी शामिल थे।
  55. YouTube.com को 14 फरवरी 2005 (वेलेंटाइन डे) को एक वीडियो-डेटिंग साइट के रूप में पंजीकृत किया गया था। इसे लोगों के लिए अपने सपनों के पार्टनर्स या दोस्तों के बारे में बात करते हुए खुद के वीडियो अपलोड करने के तरीके के रूप में डिज़ाइन किया गया था।
  56. 'रोबोट' शब्द का पहली बार प्रयोग चेक लेखक कारेल कैपेक ने 1920 में अपने नाटक "R.U.R." में किया था। यह चेक शब्द 'रोबोटा' से आया है, जिसका अर्थ है जबरन श्रम (Forced Labor)।
  57. 1962 में, मॉर्टन हेइलिग ने Sensorama बनाया, जो पहला वर्चुअल रियलिटी हेडसेट था।
  58. 2000 में, सबसे पहली 1-गीगाबाइट (GB) USB फ्लैश ड्राइव की कीमत $10,000 थी, जो बहुत महंगी थी। लेकिन अब, आप इसे $10 से भी कम में खरीद सकते हैं।
  59. 1980 में, पहली 1 GB हार्ड डिस्क का वजन एक मगरमच्छ के बराबर था और इसकी कीमत लगभग 40,000 डॉलर थी।
  60. 2007 में, IBM ने दुनिया की पहली 1-टेराबाइट हार्ड ड्राइव बनाई। यह एक छोटे रेफ्रिजरेटर जितनी बड़ी थी।
  61. 2009 में, दुनिया का पहला 1-टेराबाइट सॉलिड-स्टेट ड्राइव (SSD) पेश किया गया था।
  62. 1956 में, पहली हार्ड ड्राइव जो लोगों को खरीदने के लिए उपलब्ध हुई, लेकिन वह केवल 5 मेगाबाइट (MB) डेटा ही स्टोर कर सकती थी।
  63. दुनिया की पहली 1-पेटाबाइट(PB) हार्ड ड्राइव, जो 1 मिलियन गीगाबाइट(GB) डेटा को स्टोर करने में सक्षम है इसकी घोषणा 2018 में की गई थी।
  64. 2014 में, स्ट्रेटी दुनिया की पहली 3D-प्रिंटेड कार बन गई, जो इसे प्रिंट करने में सिर्फ़ 44 घंटे लगे।
  65. 2005 में, आम लोगों के लिए पहला 3D-प्रिंटर सामने आया जिसे RepRap कहा गया था, जो यह अपने स्वयं के पार्ट्स प्रिंट कर सकता था।
  66. दुनिया की पहली वेबसाइट अभी भी ऑनलाइन है, इसे टिम बर्नर्स-ली ने 1991 में बनाया था।
  67. दुनिया की सबसे पहली वेबसाइट का वेब एड्रेस (URL) “info.cern.ch” था और इसे टिम बर्नर्स-ली के NeXT कंप्यूटर पर होस्ट किया गया था।
  68. क्लिक करने योग्य हाइपरलिंक वाली पहली वेबसाइट 1991 में बनाई गई थी।
  69. दुनिया का पहला वेबसाइट डोमेन, Symbolics.com है जिसे 15 मार्च 1985 को पंजीकृत किया गया था।
  70. ऑनलाइन कुछ बेचने वाली पहली वेबसाइट का नाम नेटमार्केट था। इसने 1994 में स्टिंग की एक सीडी बेचना शुरू किया।
  71. Amazon.com पहली वेबसाइट थी जहाँ आप ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते थे। इसकी शुरुआत 1995 में किताबें बेचने से हुई थी।
  72. जेफ बेजोस ने Amazon के यह नाम को अंतिम रूप से निर्णय लेने से पहले कई अलग-अलग नाम आजमाए। सबसे पहले, उन्होंने इसे Cadabra Inc के नाम से पंजीकृत किया।
  73. 1994 में शुरू हुई Geocities पहली वेबसाइट थी, जहां आम लोग अपनी कंटेंट स्वयं बना सकते थे।
  74. अब तक का सबसे महंगा डोमेन नाम “Cars.com” है, जिसे 2024 में 872 मिलियन डॉलर में खरीदा गया था।
  75. सबसे पहला टेक्स्ट संदेश 1992 में भेजा गया था। जिसमें लिखा था, 'Merry Christmas'
  76. पहला कमर्शियल टेक्स्ट मैसेज 1992 में भेजा गया था, जिसमें नए फोन पर डिस्काउंट ऑफर की गई थी।
  77. दुनिया का पहला डिजिटल म्यूजिक प्लेयर, MPMan F10, जो 1998 में आया और यह 32 मेगाबाइट तक म्यूजिक स्टोर कर सकता था।
  78. दुनिया का पहला वीडियो गेम कंसोल मैग्नावोक्स ओडिसी, जिसे 1972 में जारी किया गया था और इस पर केवल साधारण टेनिस गेम ही खेले जा सकते थे।
  79. सबसे पहला कंप्यूटर गेम "स्पेसवार" जिसे 1962 में स्टीव रसेल द्वारा बनाया गया था।
  80. अटारी (Atari) ने 1972 में 'पोंग' नाम से पहला कमर्शियल वीडियो गेम जारी किया।
  81. 1975 में बनाया गया पहला डिजिटल कैमरा, जिसका वजन 8 पाउंड (3.62874Kg) था। और यह केवल 0.01 मेगापिक्सेल (MP) के रिज़ॉल्यूशन वाली तस्वीरें ही ले सकता था।
  82. 1986 में कोडक ने 1 मेगापिक्सेल वाला दुनिया का पहला डिजिटल कैमरा जारी किया, और इसका वजन 8.8 पाउंड था।
  83. दुनिया का पहला डिजिटल कैमरा जिसे आप दुकानों से खरीद सकते थे, वह डाइकैम मॉडल 1 था, जो 1990 में आया था। यह 376x240 पिक्सल के रिज़ॉल्यूशन के साथ तस्वीरें ले सकता था।
  84. सबसे पहला वेबकैम कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में कॉफी पॉट पर नजर रखने के लिए बनाया गया था।
  85. पहली कंप्यूटर-जनरेटेड फिल्म, "टॉय स्टोरी", जो 1995 में पिक्सर द्वारा रिलीज़ की गई थी।
  86. दुनिया का सबसे बड़ा डेटा सेंटर रेंज इंटरनेशनल इन्फॉर्मेशन ग्रुप डेटा सेंटर इन चाइना है, जो 6.3 मिलियन वर्ग फीट में फैला हुआ है।
  87. 1978 में, नेवस्टार 1 नामक दुनिया का पहला GPS सैटलाइट अंतरिक्ष में लॉन्च किया गया था।
  88. दुनिया का पहला कंप्यूटर शतरंज प्रोग्राम जो किसी मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन को हराने में सक्षम था, वह आईबीएम का डीप ब्लू था, जिसने 1997 में गैरी कास्पारोव को हराया था।
  89. दुनिया का पहला बारकोड 1974 में एक सुपरमार्केट में स्कैन किया गया था, और यह प्रोडक्ट च्युइंग गम का एक पैकेट था।
  90. सबसे पहला सर्च इंजन, आर्ची (Archie), जिसे 1990 में बनाया गया था। यह लोगों को विशेष फाइल्स खोजने में मदद करने के लिए FTP साइट्स को देखता था।
  91. 1961 में, IBM ने Shoebox नामक पहला डिजिटल वॉयस असिस्टेंट बनाया। यह बोले गए 16 अलग-अलग शब्दों को समझ सकता था।
  92. Apple का सिरी, दुनिया का पहला वॉयस-एक्टिवेटेड वर्चुअल असिस्टेंट है जो 2011 में iPhone 4S की रिलीज़ के साथ पेश किया गया था।
  93. Apple ने पहला iPhone बनाने से पहले, एक ऐसे फ़ोन का पेटेंट कराया था जो असली सेब जैसा दिखता था। यह एक फ्लिप फोन था, जो बंद होने पर एप्पल लोगो जैसा दिखता था।
  94. 1992 में कल्पना ने दुनिया का पहला गीगाबिट ईथरनेट स्विच बनाया, जिसे फोररनर ASIC कहा गया।
  95. दुनिया का पहला वॉयस रिकग्निशन सिस्टम, आईबीएम का Shoebox, 0 से 9 तक के अंकों को पहचान सकता है।
  96. 1997 में पहली सोशल मीडिया प्लेटफार्म SixDegrees.com लॉन्च किया गया था। और इसने यूजर को प्रोफाइल बनाने और ऑनलाइन दोस्त बनाने की सुविधा दी थी।
  97. मार्क जुकरबर्ग को लाल और हरा रंग देखने में परेशानी होती है, लेकिन नीला रंग सबसे अच्छी तरह से देख सकते हैं। यही कारण है कि फेसबुक के वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर नीला रंग बहुत ज़्यादा इस्तेमाल किया गया है।
  98. इस के बड़ी स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी की शुरुआत मार्च 1938 में एक किराना स्टोर के रूप में हुई थी। लेकिन, 1960 के दशक में सैमसंग ने इलेक्ट्रॉनिक्स चीजें बनाना शुरू किया।


अंततः मुझे उम्मीद है कि यह आर्टिकल में बताए गए टेक्नोलॉजी से संबंधित कुछ अभूतपूर्व आविष्कार और आश्चर्यजनक तथ्य आपको मजेदार लगा होगा।

हालाँकि, जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी विकसित हो रही है, इसमें हम सिर्फ कल्पना ही कर सकते हैं कि आगे भविष्य में क्या-क्या उपलब्धियां और मन को झकझोर देने वाले तथ्य सामने आएंगे।


Related Posts:

Rahul

नमस्कार दोस्तों, मैं राहुल, जो इस Blog का Founder हूँ, और मुझे Technology से जुड़ी नयी-नयी चीजों के बारे में सीखना और उसे दुसरो के साथ सीधी और सरल भाषा में शेयर करना पसंद है। इसी उदेश्य से मैं OurTech.in की शुरुआत किया हूँ। और मुझे उम्मीद है कि इस Blog के माध्यम से हमारे द्वारा दिए गए जानकारी आपको पसंद आया होगा, अगर पसंद आया है तो इसे अपने दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ जरुर शेयर करें। instagram facebook twitter

Post a Comment

Previous Post Next Post