क्या QR Code unique होती है? | is the QR Code Unique?

हमारे रोजमर्रा के जिन्दगी में हमें कहीं न कहीं QR Code दिख ही जाता है, चाहे यह किसी Shop पर हो या किसी Product के Box पर हो, तो इसलिए आज हम इसी QR Code से जुड़ी कुछ विशेष सवालों (जैसे कि "क्या QR Code unique होती है?, क्या QR Code Expire हो सकता है?, क्या QR Code को कॉपी किया जा सकता है?" आदि) का जवाब देने की कोशिश किया हूँ।

ये भी जानें: QR Code क्या है? | QR Code कैसे काम करती है? (QR का मतलब क्या होता है?)

क्या QR Code unique होती है? | is the QR Code unique?

क्या QR Code unique होती है? | is the QR Code unique?

हाँ, प्रत्येक QR Code Unique होती है क्योंकि हम जो भी जानकारी Embedded करके QR Code Generate करते हैं वो जानकारी किसी दुसरे QR Code में नहीं होती है इसलिए हम कह सकते हैं कि प्रत्येक QR Code Unique होती है। 

QR Code में कौन सा जानकारी दिया हुआ है उसे हम अपनी आँखों से नहीं पढ़ सकते हैं इसे पढ़ने के लिए इमेज device जैसे - स्मार्टफोन का कैमरा, QR Code स्कैनर या QR Code Reader का प्रयोग किया जाता है।

क्या QR Code infinite होती है?

QR Code का आकार Infinite नहीं होती है क्योंकि सभी QR Code का आकार सीमित होती है लेकिन QR Code Generate करने के मामले में कोई सीमित नहीं है आप कितने भी बार एक Unique QR Code Generate कर सकते हैं।

क्या QR Code Expire हो सकता है?

एक बार अगर QR Code को generate करते हैं तो उसके बाद वह Expire नहीं होती है इसका मतलब किसी भी QR Code का समाप्ति तिथि नहीं होती है, हालाँकि Dynamic QR Code में दिए गए जानकारी या Link को बदल या Edit कर सकते हैं लेकिन Static QR Code में जो भी जानकारी या जो Link Embedded करके Generate किया जाता है उसे बाद में बदल नहीं सकते हैं।

अगर किसी QR Code में कोई URL Embedded किया गया है लेकिन वो URL अभी काम नहीं कर रहा है फिर भी अभी वो QR Code पढ़ने योग्य होगा लेकिन वो URL काम नहीं करेगा।

क्या QR Code को Edited किया जा सकता है?

हम जानते हैं कि QR Code के दो प्रकार (Static QR Code और Dynamic QR Code) होते हैं, जो Static QR Code में embedded किये हुए जानकारी या URL होती है उसे Edit नहीं कर सकते हैं लेकिन Dynamic QR Code में Embedded किये हुए जानकारी या URL को बाद में भी Edit कर सकते हैं बिना QR Code को बदले, इसलिए यही कारण है कि हम Dynamic QR Code Generate करने की सलाह देते हैं।

क्या QR Code को Duplicated किया जा सकता है?

अगर QR Code Duplicate भी है तो उसमे दिए गए जानकारी सामान होगी, अगर उस में दिए गए जानकारी थोड़ा सा भिन्न होगा तो वह QR Code अलग होगा, क्योंकि उस QR Code में छोटे-छोटे Dots और Square Boxes भिन्न हो जाता है,

हालाँकि ये बात हम अपने आँखों से देख कर पता नहीं कर सकते हैं इसे पता करने के लिए हमें उस QR Code को Scan करना होगा।

FAQs 

क्या QR Code को कॉपी किया जा सकता है?

हाँ, QR Code को Copy करना संभव है और उस Copy QR Code में वही जानकारी होगी जो जानकारी असली QR Code में होगी। हालांकि, यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि QR Code केवल सूचना का एक दृश्य प्रतिनिधित्व है।

Rahul

नमस्कार दोस्तों, मैं राहुल, जो इस Blog का Founder हूँ, और मुझे Technology से जुड़ी नयी-नयी चीजों के बारे में सीखना और उसे दुसरो के साथ सीधी और सरल भाषा में शेयर करना पसंद है। इसी उदेश्य से मैं OurTech.in की शुरुआत किया हूँ। और मुझे उम्मीद है कि इस Blog के माध्यम से हमारे द्वारा दिए गए जानकारी आपको पसंद आया होगा, अगर पसंद आया है तो इसे अपने दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ जरुर शेयर करें। instagram facebook twitter

Post a Comment

Previous Post Next Post